फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, मामला दर्ज

Wed, 07 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर गांव बिहाली बस स्टेंड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी ।
विज्ञापन

राजस्थान के गांव माजरी निवासी अभीद्रेष अपनी मां रमेश देवी के साथ मुंडिया खेड़ा गांव में एक शोक सभा में जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों मां-बेटे गांव माजरी से बिहाली बस स्टेंड तक किसी निजी वाहन में बैठकर आए थे कि बिहाली बस स्टेंड पर खड़े होकर आगे जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। कि अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मां रमेश देवी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सहायता से उसको अटेली सामान्य अस्पताल लाया गया। लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना पाकर मृतक महिला के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें