महेंद्रगढ़। गांव छितरोली निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
गांव छितरोली निवासी रणजीत सिंह पिछले दो दिनों से घर से गायब था। परिवार वालों ने उसकी इधरउधर तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शुक्रवार को गांव का युवक बनी में से जा रहा था तो उसने उसे फांसी से लटकता देखा। ग्रामीण ने इसकी सूचना घरवालों को दी। मृतक के तीन बच्चे हैं।