सिहमा। गांव कुकसी के पास रविवार रात को हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक यहां रेवाड़ी रोड स्थित एक एजेंसी में कार्य करता था तथा रात को वापस अपने गांव जा रहा था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव नांगल सिरोही निवासी 26 वर्षीय ललित कुमार पुत्र मनफूल यहां के रेवाड़ी रोड स्थित एक एजेंसी में कार्य करता था। रात को करीब साढ़े नौ बजे वह काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में कुकसी गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को ही आसपास के लोगों ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।