फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नान मेडिकल में दाखिलों की राह रही कठिन

Wed, 13 Jul 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cut of list
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय कालेजों की स्नातक कक्षाओं में दाखिलों के लिए बुधवार को तीसरी व अंतिम कट आफ लिस्ट लगाई गई। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं पाने वाले विद्यार्थियों की कट लिस्ट देखने के लिए कालेजों में भारी भीड़ दिखाई दी। तीसरी व अंतिम कट आफ लिस्ट की 15 जुलाई तक फीस जमा होगी। 16 जुलाई से कालेजों में स्नातक कोर्सों की नियमित कक्षाएं शुरू होनी है। वहीं तीसरी कट लिस्ट में भी नान मेडिकल में भी 79 प्रतिशत अंक लेने के बाद भी अनेक बच्चों का नंबर नहीं आया। इसके कारण अनेक विद्यार्थी अब दाखिला लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

तीसरी कट आफ लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों ने बुधवार को ही कालेज से चालान बनवाकर बैंकों में फीस जमा करवाने के लिए भाग दौड़ शुरू कर दी है। राजकीय कालेजों में बुधवार को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। बुधवार को जारी कट लिस्ट में राजकीय पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष में सबसे कम 63.6 प्रतिशत अंक तथा नान मेडिकल में सबसे अधिक 79.4 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों का दाखिला होगा। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय बीए प्रथम वर्ष में 64.4 प्रतिशत अंक व नान मेडिकल में 81 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों का दाखिला होगा। तीसरी कट आफ लिस्ट के बाद भी अगर कालेजों में  कोई सीटें रिक्त रहती है तो उच्चाधिकारियों से विचार-विर्मश के बाद कालेज स्तर पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।

ये रही कट लिस्ट
पीजी कालेज नारनौल
बीए प्रथम वर्ष
आल इंडिया         -    63.6
हरियाणा सामान्य    -    61.6
एससी               -    54.4
बीसी ए             -    ---
बीसी बी            -    61.0
बीएससी मेडिकल
आल इंडिया        -    74.6
हरियाणा सामान्य   -    76.2
एससी                    65.0
बीसी ए                  60.8
बीसी बी                 73.2
बीएससी नान मेडिकल
आल इंडिया       -    79.4
हरियाणा सामान्य  -    78.4
एससी             -    69.2
बीसी ए           -    75.2
बीसी बी          -    78.0
इबीसी            -    69.2
-बीकाम प्रथम वर्ष
आल इंडिया      -    61.4
हरियाणा सामान्य -    60.8
एससी            -    53.2
बीसी ए          -    ---
बीसी बी         -    60.2
-बीबीए प्रथम वर्ष
आल इंडिया      -    55.4
हरियाणा सामान्य -    47.6
एससी            -    54.2
बीसी ए          -    ---
बीसी बी         -    ---
-बीसीए प्रथम
आल इंडिया      -    71.4
हरियाणा सामान्य -    69.8
एससी            -    52.6
बीसी ए          -    64.4
बीसी बी         -    67.8
-बीएससी प्रथम कंप्यूटर साइंस
आल इंडिया     -    75.4
हरियाणा सामान्य-    74.8
एससी           -    ---       
बीसी ए         -     71.6
बीसी बी        -     74.2
ईबीसी          -     71.4
ा-राजकीय महिला कालेज
-बीए प्रथम
आल इंडिया     -    64.2
हरियाणा सामान्य-    63.0
एससी           -    53.0       
बीसी ए         -    ---
बीसी बी        -     62.8
-बीकाम प्रथम
आल इंडिया     -     71.6
हरियाणा सामान्य-     70.8
एससी           -     ---
बीसी ए         -     65.4
बीसी बी        -     70.6
ईबीसी          -     45.2
-बीएससी मेडिकल प्रथम
आल इंडिया    -      80.0
हरियाणा सामान्य-     79.2
एससी           -     ---
बीसी ए         -      73.2
बीसी बी        -      78.8
ईबीसी          -      71.8
-बीएससी प्रथम नान मेडिकल
आल इंडिया     -      80.0
हरियाणा सामान्य-      79.4
एससी                   66.4
बीसी ए                  71.0
बीसी बी                 79.2
-दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद सीटों की स्थिति
महिला महाविद्यालय
संकाय             एडमिशन हुए       सीटें बची
बीए                   110                48
बीएससी-एनएम       36                 31
बीएससी-एम          18                 16
बीकाम                 41                 09
-विद्यार्थी घर बैठे करवा सकते हैं फीस जमा
अगर विद्यार्थी के पास डेबिट कार्ड या आनलाइन बैंक अकाउंट है और इंटरनेट उपयोग करता है तो वह घर बैठे अपनी फीस जमा करवा सकते है। इसके लिए विद्यार्थी को किसी बैंक में जाने की जरूरत नहीं होगी। परंतु इससे पूर्व विद्यार्थियों को कालेज परिसर से चालान बनवाना होगा। इसके बाद अगर उसके पास इंटरनेट सुविधा है और वह डेबिट या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करता है तो वह घर बैठे अपनी फीस भर सकता है। विद्यार्थी के पास यह सब सुविधा उपलब्ध नहीं है तो वह साइबर कैफे का भी सहारा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें