फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 12 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव रसूलपुर में एक विवाहिता की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका पूजा के मायके वालों ने उसके ससुराजनों पर उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। कनीना के गांव गाहड़ा की निवासी पूजा की शादी फरवरी, 2007 में महेंद्रगढ़ के निकटवर्ती गांव रसूलपुर निवासी संजीव पुत्र वेदप्रकाश के साथ की गई थी। मृतका पूजा की मां रमेश देवी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि शादी के बाद से ही पूजा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस मामले को लेकर अनेकों बार दोनों पक्षों के बीच पंचायतें भी हुई मगर समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। मृतका की मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि बीते बृहस्पतिवार को उनके पास पूजा की तबीयत खराब होने का समाचार भेजा गया। सूचना पा कर जब वे अस्पताल पहुंचे तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


दहेज के लिए करते थे तंग
मृतका की मॉं रमेश देवी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। बेटी को सास, ससुर, पति आदि उसे दहेज के लिए तंग करते थे। कई बार उसका लड़का जाकर उनको समझा भी चुका था लेकिन उसके बाद भी वो हरकत से बाज नहीं आए। उन्होंने सभी ने मिलकर 10 नवंबर को उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
 पुलिस ने मृतका की मां रमेश की शिकायत के आधार पर मृतका की सास कृष्णा देवी, ससुर वेदप्रकाश, देवरानी आशा देवी तथा देवर विकास के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि मृतका का पति संजीव सीआरपीएफ में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें