नारनौल। सर छोटू राम विचार मंच की ओर से 23 जुलाई को सुबह 10 बजे सद्भावना सम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में मंच के जिला प्रधान अशोक चौधरी ने बताया कि यह सम्मेलन सीताराम मैरिज पैलेस में होगा। इस सम्मेलन में विशेष आमंत्रित के तौर पर उचाना से विधायक प्रेमलता सिंह भी आएंगी। जिला प्रधान ने इस सम्मेलन में जिलाभर से लोगों के पहुंचने का आह्वान किया है।