फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पाथेड़ा की टीम विजेता

Sun, 13 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बाबा भैंया की याद में गांव झगड़ौली में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया जिसमें सायं को खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।  मेले अवसर पर अतिथि ईटीओ  नरेंद्र कौशिक थे। उन्होंने कहा कि गांवों में लगने वाले मेले एकता और भाईचारे की मिशाल होते थे हालांकि आज मेलों के प्रचलन में कमी आई है लेकिन उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने युवाओं को बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। बाबा भैयां कमेटी की ओर से प्रदीप शर्मा ने उनका अभिनंदन किया। प्रदीप शर्मा ने बताया कि मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पाथेड़ा गांव की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि कारोला गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार वालीबॉल में पथरेड़ी की टीम प्रथम तथा निमोठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में अविनाश खेड़ी प्रथम व जितेंद्र झाड़ली द्वितीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सोमबीर झाड़ली प्रथम अविनाश रेवाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में  सोनू खेड़ी प्रथम और पवन खेड़ी दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में जीतपाल प्रथम और संजय दूसरे स्थान पर रहा। 11 हजार रुपये की कुश्ति में कलदीप बागोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  कनीना खंड के गांव झगड़ोली में शनिवार सांय  तक चेले बाबा भैंया मेले में हुई खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न गावों के  खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।  सभी विजेता टीमों एवं  खिलाडियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर समानित किया गया। इस मौके पर कृष्णपाल  ङ्क्षसह, शिशपाल, जगदीश, हरिप्रकाश, संदीप, धनपत, देवेंद्र, दिनेश उपस्थित  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें