फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के खेल मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Wed, 19 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने लघु सचिवालय में मंगलवार को अधिकारियों की मीटिंग ली। बैठक में उन्होंने दीपावली पर लगने वाली अस्थायी आतिशबाजी की दुकानों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।  
विज्ञापन

एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने कहा कि राजकीय पीजी महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में और सतनाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में आतिशबाजी बिक्री के लिए अस्थाई केंद्र बनाए जाएंगे। महेन्द्रगढ़ के लिए 80 आतिशबाजी बिक्री दुकानें व सतनाली के लिए 10 दुकानें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति 21 से 24 अक्तूबर कार्य दिवस के दौरान प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित फीस के साथ अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि महेंद्रगढ़ कालेज मैदान में लगने वाली 80 दुकानों के लिए इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन के साथ 1200 रुपये रैडक्रास फीस, 3000 रुपये नगरपालिका फीस, 400 रुपये फुटकर फीस व 200 रुपये अस्थाई लाइसेंस फीस जमा करवाएं।

सतनाली में लगेंगी 10 दुकानें:
उन्होंने बताया कि रावमावि सतनाली के खेल मैदान में लगाई जाने वाली 10 दुकानों के लिए 1200 रुपये रैड क्रास फीस, 1500 रुपये ग्राम पंचायत फीस, 200 रुपये फटकर फीस व 200 रुपये अस्थाई लाइसेंस फीस जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि दुकानों का ड्रा 26 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ में निकाला जाएगा। आतिशबाजी बिक्री की दुकानों के अस्थाई लाइसेंस 28 से 30 अक्तूबर तक मान्य होंगे। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह, सतनाली के नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, नगरपालिका सचिव राजाराम, फायर आफिसर राकेश यादव, स्वास्थ्य विभाग से डा. प्रदीप यादव, बीडीपीओ कार्यालय से सुबे सिंह एसईपीओ, रीडर रामफल सिंह, नाजिर सोमबीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


कनीना में लगेंगी 40 दुकानें:
उपमंडल कनीना में 28 ये 30 अक्तुबर तक दीपावली पर्व पर अस्थाई आतिशबाजी  बिक्री केन्द्र रावमावि. कनीना में स्थापित किया जाएगा जिसमें 40 दुकानें लगाई जाएंगी। ये जानकारी कनीना के एसडीएम संदीप सिंह इंजीनियर ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की मीटिंग में दी। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस के लिए इच्छुक  व्यक्ति एसडीएम कार्यालय कनीना में 20, 21 व 24 अक्तुबर को सांय 5 बजे तक  निर्धारित फीस के साथ अपने आवेदन जमा करवा दें। पटाखा दुकानों का ड्रा 26  अक्तूबर को सांय 2 बजे निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के अस्थाई  लाइसेंस जारी करने के लिए 1100 रूपये रैड क्रास, 2200 रुपये नगरपालिका  कनीना, 400 रूपये फुटकर फीस व 200 रुपये अस्थाई लाइसेंस फीस के रूप में  आवेदन के साथ ही जमा करवाने होंगे। इस अवसर पर तहसीलदार निर्मला दहिया, फायर आफिसर राकेश यादव, नगरपालिका जेई अनूप कुमार, स्वास्थ्य विभाग से  शीशराम, नाजिर सुकंत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें