फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, दो घायल

Sun, 13 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस लाइन के सामने दोपहर बाद करीब दो बजे एक डंपर ने बाइक सवार दो लोगों  को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों की गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों के पांव बुरी तरह डंपर के नीचे कुचले गए।
विज्ञापन

गांव सिसोठ निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र और गांव लहरोदा निवासी करीब 65 वर्षीय अमर सिंह नागरिक अस्पताल में किसी मरीज से मिलने के लिए आए थे। यहां पर मरीज से मुलाकात कर दोनों बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। अभी वे पुलिस लाइन के सामने पहुंचे थे कि  उनकी टक्कर एक डंपर से हो गई। इसके कारण दोनों के पैर डंपर के टायरों के नीचे आ गए। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए  पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें