फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता फोरम ने निपटाई चार समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।  हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने उपभोक्ताओं की सुनवाई कर चार शिकायतों का निपटारा किया। फोरम के सम्मुख छह शिकायतें आई थीं। सिंघाना रोड स्थित अधीक्षक अभियंता कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा, एमएम गुप्ता, सतीश मलिक, नोडल अधिकारी निर्मल ग्रेवाल और जीतराम मौजूद थे। इस बैठक में शिकायत निवारण फोरम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की की बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटरों से संबंधित शिकायतें, बिजली आपूर्ति कटवाने और दोबारा जुड़वाने संबंधी, बिजली आपूर्ति में बाधाएं और बंद होना, दक्षता, सुरक्षा, विश्वसनीयता, हरियाणा विद्युत  विनियामक आयोग के आदेशों की अनुपालना न करने संबंधी मामलों की सुनवाई की।  बैठक में कुल छह मामले रखे गए। इनमें से चार मामलों को निवारण किया गया। दो मामलों को आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया है। इसके अलावा 6-7 अन्य लोगों की बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए आवेदन फार्म दिए गए। इस मौके  पर गांव गुढा निवासी डॉ. नरेश कुमार ने फोरम के चेयरमैन आरके शर्मा को  प्रदेश के किसानों को घरेलू कनेक्शन देने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में डॉ. नरेश ने बताया कि प्रदेश में अधिकतर किसान खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। निगम किसानों को घरेलू कनेक्शन दे रहा है। उन्होंने चेयरमैन से किसानों को खेतों में घरेलू कनेक्शन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें