मंडी अटेली। क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत अटेली पुलिस थाने में दी है। पुलिस शिकायत के बाद से कार्रवाई में जुटी हुई है। क्षेत्र के एक गांव से लड़की शुक्रवार को कालेज में पढ़ने गई थी लेकिन घर नहीं लोटी तो परिजनों को चिंता हुई। देर रात लड़की घर न पहुंचने के कारण अटेली पुलिस में शिकायत दी। बताया जाता हैै कि लड़की राजस्थान के एक कॉलेज में पढ़ती थी वहां से किसी ने अपहरण कर लिया इसलिए पूरा परिवार चिंतित है। पुलिस परिजनों को शिकायत पर कार्रवाई में जुटी हुई है।