मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर बाछौद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात युवकों ने गाड़ी में एक हजार रुपये का तेल डलवाकर भागने का प्रयास किया। इस पर सेल्समैन ने तेल की राशि लेने के कोशिश की तो गाड़ी में सवार युवकों ने सेल्समैन को डरा धमकाया।
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर जनसेवा मंडल के अध्यक्ष पवन बाछौदिया के पेट्रोल पंप पर रात करीब 11 बजे अज्ञात युवक अपनी गाड़ी में तेल डलवाने आये। एक हजार रुपये का तेल डलवाकर युवक अपनी गाड़ी को लेकर चल पड़े। सेल्समैन ने जब उनसे रुपये मांगे तो उन्होंने अपना प्रभाव दिखाते हुए सेल्समैन को गाड़ी में बैठा लिया तथा उसे भयभीत कर कुछ दूरी पर जाकर उतार दिया।