फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज अटेली में करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास

Fri, 11 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 11 नवंबर को अटेली में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे अटेली मंडी में गुरुजन स्मृति समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीरवार को हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भी अटेली मंडी का दौरा किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर अटेली पहुंचेंगे। यहां पर अनाज मंडी में गुरुजन स्मृति समारोह दिव्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यहीं से अटेली विधानसभा के लिए विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे अटेली-बहरोड़ रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। सीएम गांव सेहलंग में 27 लाख की लागत से तैयार होने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गांव सुजापुर में आईटीआई का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें