सतनाली मंडी। रेल लाइन के ब्रॉडगेज में परिवर्तन के बाद आज से सतनाली में भगत की कोठी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का ठहराव निश्चित किया गया है। गाड़ी के आगमन पर शाम के समय सांसद चौ. धर्मवीर सिंह सतनाली स्टेशन पर स्वागत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य सुधीर चांदवास एवं एड. ललित सिंह तंवर ने बताया कि सांसद चौ. धर्मवीर सिंह सतनाली स्टेशन पर सांय 6:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद गाड़ी संख्या 14706 (नया नंबर 22422), भगत की कोठी (जोधपुर)-दिल्ली सराय एक्सप्रेस के सांय 7 बजे सतनाली पहुंचने पर स्वागत करेंगे।
14705-06 दिल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस का सतनाली स्टेशन पर 21 अक्टूबर शुक्रवार से ठहराव निश्चित कर दिया गया है। वर्तमान में यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर 6 माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढ़ाया भी जा सकता है। गाड़ी संख्या 14705 (नया नंबर 22421), दिल्ली सराय-भगत की कोठी एक्सप्रेस 21 अक्टूबर से सतनाली स्टेशन पर सुबह 9:50 बजे आगमन और 9:51 बजे प्रस्थान करेगी।