फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय सम्मेलन उड़ीसा में 27 को

Wed, 19 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली।  आल इंडिया कृषक खेत मजदूर संगठन का दूसरा दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन भुवनेश्वर उड़ीसा में 27 अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। आल इंडिया कृषक खेत मजदूर के जिला सचिव व किसान नेता बलबीर सिंह ने  बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की रणनीति भी बनाई जायेगी। जिसमें जिले भर से काफी संख्या  में किसान शामिल होंगे। ताकि सरकार को किसान व मजदूरों की समस्या को सुनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सम्मेलन में 21 प्रमुख मांगे उठाई  जायेगी जिसमें सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से 50 प्रतिशत ज्यादा, कृषि सब्सिडी बढ़ाकर खाद-बीज, कीटनाशक औजार सस्ते, किसान विरोधी  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से प्राईवेट कंपनियों को बाहर करे, मुआवजा  देने के बारे पूरे गांव की एक एकड़ को इकाई माना जाए आदि मांग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें