फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने पकड़े दर्जनों बिजली चोर, किया जुर्माना

Thu, 11 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली का मीटर
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 9 व 10 अगस्त को कार्यकारी अभियंता जगदीश चंद्र जैन के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके साथ उपमंडल अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी स्टाफ और रेवाड़ी बिजली व नहर थाना के पुलिस कर्मी भी साथ थे।
विज्ञापन

 
अभियान के तहत निगम की टीम ने मंगलवार को मोहल्ला माली टिब्बा में छापामारी की। इस दौरान टीम ने कई उपभोक्ताओं के परिसर को चैक किया गया तथा संदेह होने पर टीम इन सभी के मीटरों को उतारकर उपभोक्ताओं की उपस्थिति में पैक किए गए। जिन्हें जांच के लिए निगम की लैब दादरी भेंजे जाएंगे तथा रिपोर्ट  के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं निगम की टीम ने बुधवार को अटेली उपमंडल के अधीन आने वाले गांव भीलवाड़ा, श्यामपुरा, कुंजपुरा व ताजपुर आदि  गांवों में बिजली चोरी चेक की। इस दौरान टीम ने रामानंद, सुनील कुमार व  मनोज कुमार भीलवाडा, सचिन शर्मा, निर्मला, शेर सिंह, दलिप सिंह, कंवर सिंह, सदानंद कुंजपुरा आदि उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा तथा निगम  निर्देशानुसार उन पर जुर्माना लगाया गया। जुर्माना राशी न भरने पर इन उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम के थाने रेवाडी में मामला दर्ज किया जाएगा। बिजली चोरी अभियान के तहत गांव निवाजपुर में भी पांच बिजली चोरों पर शिकंजा  कसा। कार्यकारी अभियंता जगदीश चंद्र जैन ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दास्त नहीं की जाएगी। जैन ने बताया कि जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव को शहरी फीडरों से सप्लाई की जा रही है। इन गांवों में भी बिजली चोरी हो रही है हरियाणा सरकार व निगम मैनेजमेंट बिजली चोरी के मामले में गंभीर है तथा बिजली चोरी पर पूर्णरूप से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें