फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नही बिजली सप्लाई बहाल न पर लोगों ने लगाया जाम

Tue, 02 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल इमेज
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल शहर के महेंद्रगढ रोड पर स्थित 220 केवी पावर हाउस में सोमवार को दिनभर पैनल बदलने कार्य किया गया। पैनल बदलने के कार्य के लिए निगम अधिकारियों ने शहरवासियों को सायं सात बजे तक बिजली सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन शहर के अनेक हिस्सों की बिजली सप्लाई देर रात तक भी बहाल नहीं हो पाई। जिससे गुस्साएं शहर के लोगों दो अलग-अलग जगह रात करीब साढ़े दस बजे जाम लगाकर विभाग के प्रति अपना रोष जताया।

देर रात दस बजे तक बिजली बहाल नहीं होने के कारण मोहल्ला रावका व मंडी के लोगों ने काठमंडी के तिराहे व मोहल्ला रावका के लोगों ने बहरोड चौके  पर जाम लगाकर विभाग के प्रति नारेबाजी कर अपना रोष जताया। जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि निगम अधिकारियों ने पैनल बदलने के कार्य के चलते सोमवार सुबह सात ही बिजली सप्लाई काट ली थी, जोकि देर रात भी बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण भीषण गर्मी लोगों का बिना बिजली जीना मुहाल हो गया। बिजली सप्लाई के बहाल करने संबंधी जब निगम अधिकारियों से पूछा गया तो वे उन्हें कुछ समय बाद बिजली सप्लाई चालू करने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बिजली सप्लाई देर रात तक भी बहाल नहीं हो पाई। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने जाम लगाकर निगम के प्रति नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पाकर सीटी थाना से नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने तक जाम नहीं खोलने की बात कही। इस पर पुलिस कर्मचारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और उन्होंने लोगों एक घंटे में बिजली सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग बिजली नहीं सप्लाई बहाल नहीं होने तक जाम नहीं खोलने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद रात करीब 12 बजे उक्त मोहल्लों की बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्रगढ रोड पर 220 केवी पावर हाउस में पैनल बदलने का काम सोमवार को दिनभर चला था। इसमें कोई वायरिंग निकल गई थी। पैनल में हजारों वायरिंग होने की वजह से उसे ढूंढने में काफी समय लग गया। इसकी वजह से देर हो गई। फिर भी उन्होंने रात को बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी थी। पैनल बदलने का काम मंगलवार शाम तक जारी रहा है।
मनोज वशिष्ठ, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें