फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंग बजरी से भरा डंपर पलटा

Tue, 02 Aug 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारनौल के नांगल चौधरी में  कालबा के नजदीक एक वाशिंग बजरी से भरा डंपर पलट गया। इस दौरान भेड़-बकरी और चरवाहे बाल-बाल बचे गए। ग्रामीणों ने बताया कि जिला उपायुक्त ने कृष्णावती नदी में धारा 144 लगा रखी है। ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों को खनन माफिया के  खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। इसके बावजूद सड़क पर वाशिंग बजरी से  भरे ओवरलोड डंपरों का आवागमन रहता है। मंगलवार की सुबह एक डंपर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान सड़क के किनारे सैकड़ों भेड़-बकरी चर रही थी। नजदीक ही 3-4 चरवाहे थे। उनके थोड़ी दूरी पर डंपर पलटने से जानलेवा हादसा टला गया। मजदूरों की मदद से डंपर को खाली करवाया गया, इसके  बाद क्रेन मंगवाकर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें