फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा कराने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले मिल रहा बिजली बिल

Tue, 27 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
elctricity bill
विज्ञापन
नारनौल में बिजली के बढ़े हुए बिलों के कारण जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं बिजली  के बिल समय पर भी नहीं मिल रहे। इसके कारण उनको जमा कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बिजली के बिल जमा कराने के अंतिम तिथि से एक दिन पहले ही विभिन्न मोहल्लों में बांटे जा रहे हैं। इसके कारण बिजली बिल जमा कराने वाले काउंटरों पर भी लाइन लग रही है।
विज्ञापन


दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तीन-चार माह से घरों में हर माह बिजली के बिल देने की योजना बनाई  है। इसके बाद हर माह की एक तारीख से पांच तारीख तक इस कार्य में लगे लोग  बिलों के लिए रिडिंग लेते हैं। इसके बाद अधिकतर मोहल्लों में 25 से  27 तारीख जमा कराने के लिए अंतिम तिथि होती है, मगर इस बार बिजली के बिल  अंतिम तिथि के एक दिन पहले ही आ रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी हो  रही है।

लोगों को हो रही परेशानी
मोहल्ला नई सराय के राकेश कुमार,  अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, जगदीश, पुरानी सराय के नरेंद्र वर्मा, रविदास  मंदिर मार्ग के सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, जमालपुर के नरेश कुमार,  धर्मेंद्र, राजेश आदि ने बताया कि बिजली के बिल इस बार बहुत ही देरी से  मिले हैं। जिनकी 26 तारीख अंतिम तिथि है, उनको ये 25 को मिल रहे हैं तथा  जिनकी 27 तारीख अंतिम तिथि है, उनको ये बिल 26 को मिले हैं। ऐसे में बिजली  के बिल समय पर नहीं मिलने से इनको जमा कराने में लोगों को बहुत परेशानी हो  रही है। उन्होंने बताया कि बिल भी ज्यादा पैसों के आ रहे हैं। वहीं अंतिम  तिथि तक जमा नहीं कराये तो दंड का भी प्रावधान है, जो काफी ज्यादा है। ऐसे  में लोगों को निगम दोहरी मार दे रहा है। लोगों का कहना है कि बिल समय पर  वितरित कर दिये जाएं तो ऐसी परेशानी न हो।
विज्ञापन


जमा कराने की लंबी लाइन
बिजली  जमा कराने वाले रोहताश कुमार, विनय कुमार, दिनेश शर्मा आदि ने बताया कि  सोमवार को उनके बिलों की अंतिम तिथि थी। इसलिये वे सुबह से ही लाइन में लग  गए, मगर दोपहर तक उनका नंबर नहीं आया। किसी तरह दोपहर बाद उन्होंने बड़ी  मुश्किल से बिल जमा कराये।
अब एक माह में आते हैं बिल
पहले बिजली  के बिल दो माह में आते थे। इसलिए उनकी रिडिंग लेने के बाद बनाने व छपने का  पूरा समय रहता था तथा वितरण अंतिम तिथि से दस दिन पूर्व कर दिया जाता था,  मगर अब बिल हर माह आने लग गए हैं। ऐसे में बिजली का वितरण सही नहीं हो पा  रहा।

अभी व्यवस्था नई है। इसको जमने में थोड़ा समय लगेगा। कुछ दिनों  बाद ऐसी कोई परेशानी नहीं आएगी। समय पर लोगों को बिल पहुंचाने के लिए  प्रयास किये जा रहे हैं। लोग बिलों की आनलाइन पेमेंट भी कर सकते  हैं।----मनोज कुमार, एसडीओ, दहबिविनिलि, शहर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें