फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर प्रेशर हॉर्न व पटाखे लगवाने वाले पांच चालकों के चालान काटे

Mon, 12 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नारनौल में बाइकों पर प्रेशर हॉर्न व पटाखे लगवा भीड वाले स्थानों पर अचानक बजाने वाले शरारती तत्वों पर ट्रैफिक पुलिस शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने ट्रैफिक एसएचओ सांवत सिंह को इस तरह के शरारती युवाओं को
विज्ञापन

नाकाबंदी कर पकड़ने व उनका चालान काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे युवा पहले आसपास पुलिस की गाड़ी या कर्मियों को देखकर ही पटाखे या फिर प्रेशर हार्न बजाते हैं। पटाखों में गोली चलने जैसी तेज आवाज आती है और पास खड़े लोग डर जाते हैं।

एसपी के निर्देशों पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नाकाबंदी कर सभी बुलेट बाइकों को रुकवाकर उनका हॉर्न चेक किया। साथ ही बाइक में पटाखे तो नहीं लगवा रखे, यह भी चेक किया। पटाखे व प्रेशर हॉर्न वाले पांच बाइक चालकों का चालाट काटा गया। साथ ही जिन बाइकों से कंपनी का साइलेंसर हटवाकर तेज आवाज वाला लगवाया गया था, उनका भी पुलिस ने चालान काटा। साथ ही बाइक चालकों को चेताया कि पुुलिस उनका चालान तभी भुगतेगी, जब चालक अपनी बाइक पर कंपनी वाला साइलेंसर लगवाएंगे।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ने बताया कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा। जोकि लाइसेंस अथॉरिटी के पास जमा रहेगा। तीन महीने के उपरांत नियम ना तोड़ने पर ही लाइसेंस चालक करे दोबारा दिया जाएगा। यदि फिर भी चालक ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस अथॉरिटी से रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें