फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री ने पटीकरा में किया 13.27 एमएलडी क्षमता के जलघर का शिलान्यास

Sun, 03 Sep 2023 04:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

योजना के तहत जलघर पर 235.16 लाख रुपये खर्च होंगे। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश में पेयजल आपूर्ति में बढ़ोतरी की जा रही है। अमृत टू योजना में नारनौल शहर की सीवरेज व पेयजल परियोजनाओं का नया प्रपोजल बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मंत्री ने पटीकरा में किया 13.27 एमएलडी क्षमता के जलघर का शिलान्यास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को महेंद्रगढ़ जिला के गांव पटीकरा में 13.27 एमएलडी क्षमता के जलघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके बनने के बाद नगर परिषद के पूरे क्षेत्र में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। पटीकरा में बनने वाले जलघर पर 235.16 लाख रुपये खर्च होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सीवरेज व्यवस्था तथा 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पेयजल सुनिश्चित करने के लिए अमृत टू योजना के तहत पेयजल के साथ सीवरेज सुविधा जोड़ना है।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार प्रदेश में पेयजल आपूर्ति में बढ़ोतरी की जा रही है। नारनौल शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले नीरपुर में 172.49 लाख रुपये से जलघर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन दोनों जल घर का कार्य पूरा होने के बाद शेष बचे नगर परिषद के क्षेत्र में भी 70 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में अमृत टू योजना के तहत शहरी क्षेत्र में 135 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत कलश में गांव की मिट्टी डालकर शहीदों को नमन किया।

इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एसपी जोशी, एक्सईएन रमेश चंद्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें