फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: गहली व नसीबपुर में कम रेट पर बेची जा रही थी शराब, टीम ने ठेके कर दिए सील

Thu, 04 Jan 2024 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की तरफ से निरीक्षक सत्येंद्र कुमार आबकारी विभाग से निरीक्षक मोतीराम और खुफिया विभाग से उप निरीक्षक विनोद कुमार व उनकी टीम साथ रही।
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गहली व नसीबपुर में शराब ठेकों को सील कर दिया। टीम गुरुवार देर शाम 4 से 6:30 बजे तक कार्रवाई करने में जुटी रही। टीम ने गहली की सीमा में एनएच 11 के नजदीक स्थित शराब ठेके का औचक निरीक्षण किया। वहां ग्राहकों को सरकार द्वारा निर्धारित रेट से कम रेट पर शराब बेची जा रही थी।

विज्ञापन


वहीं इसके साथ रेट लिस्ट में भी शराब के रेट में भारी छूट के नाम से बैनर लगा मिला। आबकारी विभाग से निरीक्षक मोतीराम ने निरीक्षण उपरांत बताया कि यह ठेका हरियाणा आबकारी नीति 2023- 24 के अनुसार एनएच 11 से 180 मीटर के दायरे में खुला हुआ है, जो नियमों अनुसार 220 मीटर की दूरी पर स्थित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार द्वारा आबकारी नियमों की अवहेलना करने पर मौके पर ही ठेके को सील कर दिया। इसके बाद नसीबपुर स्थित ठेके पर पहुंची। वहां भी शराब को कम रेट पर बेची जा रही थी, इसके बाद ठेके को 3 दिन के लिए सील कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें