फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: मुसनौता में तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत, पहले मुकुंदपुरा में पकड़ा था तेंदुआ

Mon, 24 Jul 2023 02:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में दो दिन पहले मुकुंदपुरा गांव में तेंदुआ पकड़ा गया था। लोगों ने प्रशासन से पकड़ने की मांग की है। तेंदुआ छह माह में करीब 20 गायों को मार चुका है।
विज्ञापन
दो दिन पहले पकड़ा गया पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में अभी मुकुंदपुरा गांव में पकड़े गए तेंदुए की दहशत खत्म भी नहीं हुई थी और अब मुसनौता गांव में तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बना लिया। इस वजह से मुसनौता व आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। अरावली की पहाड़ियाें से घिरे होने की वजह से पहले भी आसपास के गांवों में अनेक बार तेंदुए देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10 बजे श्री देवनारायण गोशाला के बाहर एक गोवंश घूम रहा था। इस दौरान एक तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे गोवंश की मौत हो गई। मुसनौता गांव में श्री देवनारायण गोशाला है, जिसमें करीब 600 गोवंश हैं। यह गोशाला पहाड़ी के पास होने की वजह से तेंदुए पहले भी गोवंश को शिकार बना चुका है।

गोशाला प्रधान रामनिवास ने बताया कि वह शनिवार रात को गोशाला में ही मौजूद थे। इस दौरान एक गाय बाहर घूम रही थी, तभी एक तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम उसने देखा। तेंदुए फिर पहाड़ियों में चला गया। प्रधान ने बताया कि इससे पहले करीब छह माह में करीब 20 गायों को तेंदुआ मार चुका है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में करीब तीन-चार तेंदुए हैं, जो मवेशियों को लगातार शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण उपायुक्त और वन विभाग को आज सौंपेंगे ज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए मुसनौता के ग्रामीण सोमवार को ज्ञापन सौंपेंगे। गोशाला प्रधान ने बताया कि लगातार तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से प्रशासन से तेंदुए पकड़ने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस तरह मुकुंदपुरा में वाइल्ड लाइफ व वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने में सफलता हासिल की है, वैसे ही पिंजरे की मदद से मुसनौता में भी तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों के मवेशी सुरक्षित रह सके।

मुकुंदपुरा में अब भी दो पिंजरे लगाए गए
मुकुंदपुरा गांव के लोगों में अब भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की माने तो अभी भी पहाड़ी क्षेत्र में और भी तेंदुए हैं। वहीं अभी भी वन्य प्राणी विभाग ने दो पिंजरे गांव के आसपास के क्षेत्र में लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें