फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दंगों से निपटने के लिए ट्रेनिंग की शुरू

Thu, 17 Mar 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साउथ रेंज पुलिस महा निरीक्षक ममता सिंह ने बुधवार को नारनौल का दौरा किया। सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों की स्पेशल दंगों व रोड जाम करने वालों से निपटने के एएसआई राजकरण के नेतृत्व में चलाई जा रही ट्रेनिंग की तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


ममता सिंह ने कहा कि आरक्षण की आड़ में कई शरारती लोग जातीय दंगा फैलाने की कोशिश करते हैं तथा लूटपाट करते हैं। इस तरह के लोगों से निपटने के लिए हमें हर समय तैयार रहना चाहिए। किसी भी प्रकार का दंगा व लूटपाट करने वालों के साथ कड़ी कार्यवाही की  जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नही लेने दिया जाएगा  व खासकर अफवा फैलाकर लोगों को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि पुलिस की 120 जवानों की कंपनी 24 घंटे पुलिस लाइन  में पूरे साजो सामान के साथ तैयार रहेगी। 

थाने में पेंडिंग पड़े मुकदमों का ब्यौरा मांगा
आईजी ममता सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित पुलिस  कार्यालय में पहुंचकर एसपी, डीएसपी, एसएचओ व चौकी इंर्चाजों की बैठक ली। इस  बैठक में सिंह ने दिशा निर्देश दिए की किसी भी तरह से जिला महेंद्रगढ़ में  कानून व्यवस्था न बिगड़े थाना अनुसार सभी पेंडिंग मुकदमों का ब्यौरा मांगा  व मुकदमों की समीक्षा की। उन्होंने आदेश दिए की लड़ाई झगड़ों के मुकदमों को पेंडिंग न रखें। मुकदमों में मुलजिम को गिरफ्तार करके एक महीने के अंदर-अंदर उनका निपटारा करें व चालान बनाकर न्यायालय में दें। उन्होंने कहा कि  महिला थाने में दहेज के संबंधित आने वाली शिकायतों में कई लोगों के नाम महज  तंग करने के लिए लिख देते है उनकी गहराई से जांच करें। जिसमें किसी  निर्दोष के खिलाफ  कार्यवाही न करें। 
विज्ञापन


सीआईए टीम को दी बधाई
सिंह  ने जिला महेंद्रगढ़ में पिछले लंबे समय से आतंक का पर्याय बन चुके गैंग के सरगनाओं समेत पकड़ने वाली स्थानीय सीआईए की विशेष टीम  के कार्य की भी प्रशंसा की।  बैठक में पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी, डीएसपी राजेश, महेश, शाकिर हुसैन, ओम  प्रकाश व डीएसपी तानिया सिंह व थानों के एसएचओ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें