फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल डिपो की कमेटी को दोबारा किया बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो की रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा रजिस्टर्ड नंबर 1004 संबंधित महासंघ एवं एटक के पत्र के तहत डिपो की पूरी कमेटी को भंग कर दिया गया था, जिस पर नारनौल डिपो प्रधान भीलवाड़ा ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान, महासचिव, एटक के राज्य प्रधान पहल सिंह तंवर तथा महासचिव अनिल पवार को मामले पर संज्ञान लेने बारे पत्र लिखा व एक पत्र रोडवेज कर्मचारी यूनियन को भी लिखा कि उनका पक्ष सुना जाए, जिस पर पक्ष सुनने के लिए एटक से वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव व रोडवेज कर्मचारी यूनियन से चेयरमैन रणवीर गहलोत की ड्यूटी लगाई गई। अपने पक्ष में अनिल भीलवाड़ा ने बताया कि उनके द्वारा 2022 में कर्मचारियों के डेढ़ करोड़ रुपये पेंडिंग नाइट के लिए उनके द्वारा नारनौल डिपो में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दिया था, जिस पर नारनौल महाप्रबंधक ने उनका डीईओ लिखकर यमुनानगर डिपो में ट्रांसफर करवा दिया था। उन्होंने बताया कि वे जब से प्रधान बने हैं, तब से लगातार संगठन हित व कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत है। जिस पर एटक की केंद्रीय कार्यकारिणी व रोडवेज कर्मचारी यूनियन की समस्त राज्य कमेटी ने विचार विमर्श के बाद नारनौल डिपो की भंग कमेटी को शुक्रवार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें