श्री गोशाल महेंद्रगढ़ में दो मिनट का मौनधारण कर श्रद्धाजंलि देते गोशाला के पदाधिकारी।
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला महेंद्रगढ़ में गोशाला के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। घायल बच्चों के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना की गई। प्रधान ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रशासन से मांग करते हैं इस दुर्घटना में जिन लोगों की लापरवाही व गैरजिम्मेदार पूर्ण व्यवहार पाया जाता है उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति नहीं हो। इस दुर्घटना में कई परिवारों के दीपक बुझ गए हैं। कई परिवारों के सपने धूमिल हो गए हैं। चालक एवं परिचालकों का उचित प्रशिक्षण होना चाहिए। हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि मृतक बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा भी दिया जाए। इस अवसर पर डाॅ. तरुण यादव, रामकुमार, सतपाल सिंह, सत्यनारायण, संजय सिंह, नरेंद्र, राहुल, सीताराम, पूर्व प्रधान कप्तान सुरेंद्र सिंह, छोटू मिस्त्री एवं करतार सिंह उपस्थित रहे।