फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास में ओपीडी और रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महर्षि च्यवन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय कोरियावास में सोमवार को मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राव तुलाराम अस्पताल के नए बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि इन विभागों के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही अत्याधुनिक रेडियोलॉजी जांच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
डॉ. ढिल्लों ने सभी नागरिकों और क्षेत्रवासियों से इस विशेष अवसर में शामिल होकर उद्घाटन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया। यह कदम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें