फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 साल से स्वच्छता का संदेश दे रहे नरेश कुमार

Wed, 09 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- मोहल्ला ढाणी में सफाई करता दुकानदार नरेश कुमार--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पंद्रह वर्ष पहले परिवार का खर्च चलाने के लिए मोहल्ला ढाणी निवासी नरेश कुमार ने टायर पंक्चर की दुकान खोली। इसके सामने गंदगी के ढेर लगे होने से लगातार दस दिन ग्राहक नहीं आए। इस पर उन्होंने सफाई की ठान ली। दूसरों काे भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने जब सितंबर 2010 में शहर के मसानी चौक के सामने दुकान की थी तो उस समय गंदगी के ढेरों के कारण ग्राहक दुकान पर आने से कतराते थे। दस दिन का समय बीत जाने के बावजूद भी एक ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंचा। इससे बोहनी तक नहीं हुई। इसका कारण जाना। पता चला कि गंदगी के ढेर के कारण लोग दुकान आने से परहेज कर रहे थे।
इस पर नरेश कुमार ने संकल्प किया कि वह आसपास में सफाई कर स्वयं व्यवस्था सुधारेंगे। जब प्रतिदिन सुबह करीब दो घंटे साफ-सफाई करने लगा तो आसपास के करीब दस दुकानदारों ने भी हाथों में झाडू थाम ली। वर्तमान में चाहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वहां पहुंचें या नहीं, नरेश कुमार व आसपास के दुकानदार सुबह सात से आठ बजे तक करीब सौ मीटर के दायरे में सफाई कर कूड़ा नपा के वाहन में डाल देते हैं।
विज्ञापन

नरेश कुमार का कहना है कि जब से आसपास अच्छी सफाई हुई तो दुकान पर ग्राहकों का आना भी शुरू हो गया। इसके बाद प्रतिदिन दो घंटे की सफाई को अपनी दिनचर्या बना लिया। नरेश कुमार का कहना है कि अपने आसपास की सफाई रखेंगे तो वातारण स्वच्छ मिलेगा। इसके कारण स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जहां पर उसकी दुकान है वहां पर बीडीपीओ कार्यालय, वन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि अधिकारी कार्यालय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा सरकारी स्कूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें