फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कागजों से बाहर नहीं उतर पा रही है नपा की शहर में अस्थाई पार्किंग शुरू करने की योजना

विज्ञापन
फोटो संख्या:-74 परशुराम चौक पर लगा जाम---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पार्किंग नहीं होने के कारण शहर में कई जगहों पर जाम लग जाता है। कागजों से बाहर नहीं उतर पा रही नपा की शहर में अस्थायी पार्किंग की योजना। जाम से शहर को निजात नहीं मिल रही है। प्रतिदिन करीब पांच हजार वाहन सड़कों पर खड़े रहते है। जाम लगने के कारण दुकानदारों व आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नगरपालिका की ओर से एक भी पार्किंग नहीं है। नगरपालिका ने शहर में पार्किंग के लिए छह बार योजना बनाई लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। बाजार में सामान लेने वाले ग्राहक अपने साधनों को खड़ा करके एक घंटे के बाद आते है। जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। परशुराम चौक पर लोग अपने वाहन को चौराहे पर ही खड़ा करके चले जाते है।
विज्ञापन

नगरपालिका इस ओर नहीं दे रही है ध्यान।
नगरपालिका को कम से कम शहर में तीन पार्किंग तो बनानी चाहिए। जिससे लोगों को जाम से राहत मिल सके। जगह के अभाव में वाहनों को खड़ा कर देते है तो पुलिस चालान कर देती है। यह बता दें कि महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के गठन के बाद के बावजूद भी शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर है। जिससे शहर की सड़के सिमटकर रह जाती है। 34 फुट के रास्ता 20 फूट की रह जाता है।
-
- इन बाजारों में रहती है जाम की स्थिति:
शहर के मुख्य मार्ग बाला जी चौक, सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, चार फेज में बने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, भूतपूर्व सैनिक केंटीन, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थति अधिक रहती है। सिनेमा रोड पर सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण ऊपर से अतिक्रमण होने के कारण सुबह व शाम का जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


- वर्जनः
शीघ्र ही टेंडर लगाकर अलग-अलग जगहों को चिह्नित करके पार्किंग बनाई जाएगी। लोगों को पार्किंग के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल्द ही जगह का चयन कर पार्किंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-74 परशुराम चौक पर लगा जाम---संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें