फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा का आधुनिक भवन... ड्राइंग व एस्टीमेट तैयार, पांच साल से नहीं लगी एक भी ईंट

Mon, 01 Jul 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- ऑटो मार्केट महेंद्रगढ़ के पीछे खाली जगह जहां बनेगा नगर पालिका नया भवन--स्रोत सं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑटो मार्केट के पीछे खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर पालिका ग्रांउड फ्लोर सहित तीन मंजिला भवन बनाएगी। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ में आयोजित रैली के दौरान नगर पालिका का आधुनिक भवन बनाने की घोषणा की थी। नपा की ओर से नए भवन बनाने की ड्राइंग और एस्टीमेट भी बना लिया है। लगभग चार करोड़ रुपये से यह भवन बनेगा। पांच साल बीतने के बाद अब तक एक ईंट तक नहीं रखी जा सकी है।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय शहर के बीच में है। यह कार्यालय 1991 में बनाया गया था। उस समय चार-पांच कमरे से बनाए गए थे। अब नगर पालिका के पास स्पेस बहुत कम बचा है। सामने एक बड़ा हाॅल में है, उसके बगल में बने एल्युमिनियम केबिन में जेई, अकाउंट शाखा है। इसके अलावा एक नंबर केबिन चेयरमैन, दो नंबर कमरा सचिव, तीन नंबर कमरा एमई, चार नंबर कमरा हाउस टैक्स विभाग, पांच नंबर कमरे में मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनाए जाते हैं। नगर पालिका गेट के पास बने कमरे में दुकानों का रेंट जमा करवाएं जाते हैं। जगह की कमी के अभाव में पालिका का नया भवन बनाने का निर्णय लिया है। पार्षदों की आमसभा की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। भवन बनाने के लिए प्रस्ताव को डीएमसी को भेजा गया था। वहां से प्रस्ताव पास किया जा चुका है, लेकिन अभी तक नए भवन की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी है।
यह रहेगी सुविधा
कार्यालय में तीन मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगी। जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर होगी। दूसरे फ्लोर पर महिला और महिला पुरुषों का अलग-अलग रैनबसेरा बनाया जाएगा। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बैठक में नए भवन का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। नये भवन के लिए ड्राइंग व एस्टीमेट भी बना लिया गया है। अब जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- ऑटो मार्केट महेंद्रगढ़ के पीछे खाली जगह जहां बनेगा नगर पालिका नया भवन--स्रोत सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें