फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन स्थानों पर शार्ट सर्किट से आग, सामान जलकर राख

Mon, 01 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- गांव भगड़ाना में मकान में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग की टीम-स्रोत-- संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में रविवार को तीन अलग- अलग स्थानों पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसमें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी विकास ने बताया कि शनिवार देर रात एक बजे श्री गाेशाला के सामने टी स्टाल की दुकान पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि 112 नंबर से पुलिस ने फोन करके बुलाया कि उसकी दुकान पर आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान का सामान जल गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दूसरी ओर गांव भगड़ाना में शॉर्ट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। आग लगने से बच्चें के कपड़े, किताबें, चारपाई, रिजाई, अनाज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि कुछ सामान को बचा लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं भालखी टोल के पास शॉर्ट सर्किट से टाटा मैजिक गाड़ी में आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने मौक पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी का केबिन व दो टायर पूरी तरह जल गए हैं।

फोटो संख्या:76- गांव भगड़ाना में मकान में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग की टीम-स्रोत-- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें