फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा हाउस का धरना खत्म, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

Tue, 06 Aug 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका में सोमवार को नपा हाउस ने पत्रकार वार्ता करके धरना स्थगित करने की घोषणा कर दी है। नपा चेयरमैन रमेश सैनी ने पार्षदों की भूख हड़ताल अधिकारियों के आश्वासन के बाद रविवार देर शाम को खत्म कर दी थी। साथ ही नपा प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर विकास कार्य करने में कोई आनाकानी की गई तो हाउस फिर से धरने पर बैठने को मजबूर होगा। इसकी जिम्मेदारी नपा अधिकारियों की होगी। उन्होंने धरने की सफलता व शहर में विकास कार्यों के द्वार खुलने को लेकर मिले सहयोग के लिए क्षेत्र, शहर, विभिन्न संगठनों के अलावा व्यापारियों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पिछले सात दिन से नगर पालिका हाउस(नपा) विकास कार्य नहीं होने और अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे रहे। नपा चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि चेतन यादव सात से भूख हड़ताल पर बैठे थे। कुछ पार्षद एक-एक दिन भूख हड़ताल पर रहे। 4 अगस्त को बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। आठवें दिन धरना स्थगित कर दिया गया है।
नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि शहर के 11 हट्टा बाजार के निर्माण को लेकर लगभग 3 करोड़ 7 लाख रुपये की एडमिन अप्रूवल मिल गई है। इस पर आगामी पखवाड़े तक टेंडर प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अधिकारियों के अनुसार एडमिन अप्रूवल मिलने के बाद अब टेक्नीकल स्वीकृति के लिए फाइल गुरुग्राम चीफ इंजीनियर के पास स्वीकृति के लिए जाएगी। नपा अधिकारियों ने करीब डेढ़ वर्ष से अटके शहर के दूसरे अहम प्रस्ताव डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का बजट भी 12 जुलाई से लागू नए नियम के तहत तैयार कर लिया है। इसके लिए 9.84 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। यह फाइल भी शीघ्र ही डीएमसी कार्यालय से एडमिन अप्रूवल के लिए भेजी जाएगी, जिसकी कार्रवाई तेजी से जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहरवासियों का तीसरा अहम मुद्दा स्ट्रीट लाइट का है। नपा अधिकारियों ने इस पर भी तत्परता दिखाते हुए 98.94 लाख का बजट बना लिया है जिसमें पोल, डोरी तिरंगा लाइटें व अन्य कार्य शामिल है व जहां पर इनकी जरूरत है वहां पर लाइटें लगाने का कार्य आज-कल में तेजी से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए तीन टीम गठित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक कूड़े के टेंडर नहीं होते तब तक अधिकारी ने वार्ड वाइज वाहन उपलब्ध करवाने व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने का विश्वास दिलाया है।
इस मौके पर नपा की वाइस चेयरपर्सन मंजू कौशिक, पार्षद देवेंद्र सैनी, विष्णु वाल्मीकि, राजेश सैनी, अशोक सैनी, सीमा सैनी, सरिता राठी, सुरेंद्र फौजी, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी, संजय राठी, यशपाल यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें