फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऐतिहासिक कानड़ दास के तालाब में जा रहा दूषित पानी

Tue, 06 Aug 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-10तालाब में जाता नालियों का गंदा पानी।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी में स्थित ऐतिहासिक कानड़ दास का तालाब प्रशासन की अनदेखी के कारण बदहाली का शिकार है। नालियों के दूषित पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण तालाब में डाला जा रहा है। इसकी वजह से ऐतिहासिक तालाब में गंदा पानी जमा हो गया है। वहीं संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने इस बाबत कई बार मौखिक और लिखित शिकायत संबंधित विभाग में दी, मगर प्रशासन की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसको लेकर मोहल्लेवासी और पार्षद ने 12 जनवरी को डीएमसी को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन

कानड़ दास तालाब शहर के प्राचीन तालाबों में से एक है, लेकिन अब गंदा पानी तालाब में डालने से दूषित वातावरण हो गया है। लोगों की मांग हैं कि तालाब की सफाई करके इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाया जा सके।

नालियों का दूषित पानी तालाब में डाला जा रहा है, जिसके कारण तालाब में गंदा पानी जमा हो गया है। तालाब के आस-पास के क्षेत्र में दुर्गंधमय वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसिंह यादव, स्थानीय निवासी।

हमारी मांग हैं कि इस तालाब की सफाई करके इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

कर्मवीर यादव, स्थानीय निवासी

तालाब के आस-पास सड़क जर्जर हालात में है और नालियां कच्ची बनी हुई हैं। उचित निकासी नहीं होने के कारण नालियों का पानी तालाब में डाला जा रहा है।

विशाल सैनी, पार्षद वार्ड नंबर 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें