फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नप टीम ने 44 दुकानदारों के किए चालान

Mon, 17 Apr 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को लेकर सोमवार को नगर परिषद ने पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने 44 दुकानदारों के चालान काटे और कई दुकानों से सामान भी जब्त किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की भनक लगते ही रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद की टीम के साथ ट्रेफिक पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने शहर में कई दिनों से अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया था। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सड़क तक सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिसके कारण सड़क मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई थी। सोमवार दोपहर बाद नगर परिषद की टीम ने लोगों को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम में सुपरिंटेंडेंट गणेशी, संजीव, राजेश, मोहित व ट् पुलिस साथ रही। टीम ने सबसे पहले आजाद चौक से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसके मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड, महावीर चौक होते हुए हीरो होंडा चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम को आते हुए देख रेहड़ी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। रेहड़ी संचालकों ने चालान से बचने के लिए अपनी रेहड़ी को गलियों में खड़ी कर दिया। वहीं दुकानदारों ने भी बाहर रखा सामान दुकानों के अंदर रख लिया। जैसे ही टीम आगे बढ़ी दुकानदारों ने फिर से सामान बाहर रखना शुरू कर दिया। नप अधीक्षक गणेशी ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 44 दुकानों के चालान काटे गये हैं, जिसमें 32 दुकानों के 200 रुपये, 11 दुकानों के 100 रुपये व एक दुकान का 500 रुपये का चालान काटा गया। टीम ने आठ हजार रुपये के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें