नारनौल। नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ नारनौल इकाई की बैठक वीरवार को नगर परिषद नारनौल प्रांगण में प्रधान सुरेश कुमार जैदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह संगेलिया ने बताया कि 2017 बकाया एरियर हरियाणा लगभग भी पालिका व परिषदों में दे दिया गया है, जबकि नारनौल परिषद में अभी कर्मचारियों को बकाया एरियर का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे नगर परिषद सफाई कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। संगेलिया ने कहा कि यूनियन की ओर से कई बार पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत करवाया गया है। इसके अलावा कई बार मौखिक रूप से भी अधिकारियों के साथ वार्ता की गई है, लेकिन अभी उन्हें बकाया एरियर नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में नगर परिषद प्रशासन के प्रति भारी रोष बना हुआ है। इसी रोष स्वरूप सफाई कर्मचारियों ने 29 दिसंबर को काम छोड़कर हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैठक में सचिव महावीर प्रसाद, अमित कुमार, भूपेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुनील बोयत, महीपाल, निरंजनलाल, जसवंत सिंह, संजय कुमार, देवानंद, राजाराम व नरवीर आदि मौजूद रहे।