फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए प्रशासन गांवों में भेजे अपनी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव भोड़ी में महिला सम्मेलन का आयोजन बसपा नेत्री ऊषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट मुख्य रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में सुशीला देवी, तारली देवी, उषा देवी, नीरज देवी व पिंकी देवी ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन से गांवों में सरकारी अधिकारियों की टीम भेजकर परिवार पहचान पत्र की आय संबंधित त्रुटियों को दूर करने, काटे गए राशन कार्डों को दोबारा बनाने तथा महिलाओं को रोजगार के लिए बैंकों से बिना ब्याज का ऋण मुहैया करवाने की मांग की। इस अवसर पर मंत्रा देवी, सुनिता, प्रेम, सरला, सुशिला, पिंकी, लक्ष्मी, शकुंतला, बिमला, मदना, कम्मो, प्रकाश, सावित्री, संतरा, मुन्नी, लाली, नारायणी, सुमन व उमेद देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें