फोटो संख्या:79-सतनाली से नांवा को जाने वाला कच्चा रास्ता--संवाद
- फोटो : Narnol
सतनाली। गांव नांवा से सतनाली तक साढ़े चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग द्वारा साढ़े चार किलोमीटर के कच्चे रास्ते के स्थान पर सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग को अब बजट का इंतजार है। बजट की स्वीकृति मिलते ही संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
18 फुट चौड़ाई के इस मार्ग के निर्माण में करीब दो करोड़ 27 लाख 32 हजार 869 रुपये की लागत आने की संभावना है। ग्रामीण ओमप्रकाश पड़तलिया व शेर सिंह शेखावत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग को पक्का करने की मांग उठाई जा रही थी। सरकार व लोक निर्माण विभाग द्वारा अब इस मार्ग की सुध ली गई है। यह रास्ता पक्का होने से सतनाली पहुंचने में आसानी रहेगी। साथ ही आसपास के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा सतनाली-नांवा सड़क निर्माण कार्य की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। बजट की राशि मंजूर होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।