फोटो संख्या:55- गांव मालड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया का 13वां वार्षिक मेला और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान 55 किलो भारवर्ग कबड्डी में नांगल माला की टीम ने टोनी मालड़ा की टीम को हराकर 31 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
वहीं, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। महिलाओं की मटका दौड़ में रीना नारनौल प्रथम, लक्ष्मी मालड़ा द्वितीय और सुनीता मालड़ा तृतीय रहीं। महिला ओपन दौड़ में पूनम मालड़ा प्रथम, मुस्कान अकादमी द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
14 वर्ष तक की लड़कियों की दौड़ में मुस्कान अकादमी मदनपुर प्रथम, कोमल खेड़ी द्वितीय और चंचल अकादमी मदनपुर तृतीय रहीं। लड़कों की ओपन दौड़ में अमित मालड़ा प्रथम, अंकित बाढ़ड़ा द्वितीय और सुनील जाट तृतीय स्थान पर रहे।
बूढ़ों की दौड़ में बहादुर नरवाना प्रथम, राम भगत मालड़ा द्वितीय और विजय धनौंदा तृतीय स्थान पर रहे। इन दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम को 11 सौ रुपये, द्वितीय को सात सौ रुपये और तृतीय को पांच सौ रुपये दिए गए। 51 सौ रुपये का कुश्ती दंगल शुभम धनौंदा ने जीता।