फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी पुलिस ने होटलों पर डाला छापा

Thu, 17 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। नांगल चौधरी पुलिस ने वीरवार को होटलों समेत सार्वजनिक स्थानों पर छापा डालकर जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। होटल कर्मचारियों से भी आगंतुकों के पहचान प्रमाण और ठहरने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी एकत्र की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह चैकिंग अभियान नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस होटलों की जांच करते हुए होटल स्टाफ के साथ कमरों के अंदर तक पहुंची। होटलों में जिन व्यक्तियों ने कमरा किराए पर लिया हुआ था, पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। थाना प्रबंधक निरीक्षक छत्तरपाल ने होटल कर्मचारियों को कमरा किराए पर देते समय रजिस्टर में पूरी जानकारी लिखने और उनका पहचान पत्र भी लेने के निर्देश दिए। इसके साथ टीम ने होटलों में सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।
विज्ञापन

होटल संचालक और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी व्यक्ति को कमरा किराए पर दें, उसका नाम, मोबाइल नंबर, पता रजिस्टर में लिखें।
साथ ही होटल में ठहरने वालों के पहचान पत्र अवश्य लें और पहचान पत्र की जांच भी करें। साथ ही कहा कि नाबालिग को कमरा किराए पर ना दें। होटल में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रखें, यदि कैमरे खराब हैं तो उन्हें चालू कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें