फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी को 3 गेज के आधुनिक बस स्टैंड की मिली सौगात

Mon, 17 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र को लंबे समय से जिस महत्वपूर्ण सौगात का इंतजार था, वह आखिरकार पूरा हो गया। रविवार को नारनौल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिमोट के माध्यम से नांगल चौधरी में बने 3 गेज के आधुनिक बस स्टैंड का औपचारिक शुभारंभ किया। इससे वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और कस्बावासियों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। निवासी मोनू कादियान और सुभाष भेडंटी ने बताया कि शहर के अस्थायी बस स्टैंड पर जगह कम होने, भीड़भाड़ व सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें