नारनौल। अटेली क्षेत्र को सब-डिविजन का दर्जा दिलवाने की मांग अब तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने 52 गांवों के सरपंचों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में अटेली को सब-डिविजन घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अटेली क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए यहां सब-डिविजन की अत्यंत आवश्यकता है।