फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंदीशाला का सामान चोरी, दो के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोदाश्रम के बाहर बनी नंदीशाला का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शहर पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वह रोजाना मोदाश्रम में घूमने व श्रमदान करने जाता है। मोदाश्रम के बाहर नंदीशाला का सामान स्वर्ग आश्रम के अंदर रखा गया है। यहां से 15 से 20 गाटर व एंगल, पार्क में रखे हुए पंखे, कुल्हाड़ी, बाल्टी, तार बंडल, लोहे के सरिये, लाइटें व बैटरी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। करंट बालाजी के पास ही एक मकान में रहने वाले एक व्यक्ति को एक गाटर का लगभग पांच फीट का टुकड़ा एक उनके साथी के साथ स्कूटी पर ले जाते हुए देखा था। उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भागने में सफल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। आसपास कबाड़ियों के पास तलाश किया। इस दौरान ऑटो मार्केट स्थित कबाड़ी गोदाम पर तीन गाटर व एक एंगल पड़ी मिली। उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सामान दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें