फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरा नारनौल, पारा जमाव बिंदु के पास

Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ती जा रही है। रविवार से लगातार तापमान नीचे जा रहा है। मंगलवार को अवश्य कुछ राहत मिली थी लेकिन बुधवार को फिर से पारा एक बार फिर नीचे लुढ़क गया। बुधवार को क्षेत्र का पारा मंगलवार के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 1.8 पर पहुंच गया। इससे सुबह के समय जबरदस्त ठंड पड़ी। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र में शनिवार शाम से लगातार ठंड का दौर जारी है। शीत लहर के कारण लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को 2.5 और सोमवार को 2 डिगी रहने के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का सुधार हुआ था। मगर बुधवार को फिर से पारा 2.2 डिग्री गिर गया। जिसके कारण न्यूनतम तापमान बुधवार को 1.8 डिग्री सेल्सियस, यानी जमावबिंदु के डेढ़ कदम दूर रह गया।

बुधवार को न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट के कारण सुबह के समय लोगों का ठंड से हाल बेहाल रहा। लोगों को दिन के समय खीली धूप के बाद ही राहत मिली तथा दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार व मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वह बुधवार को 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे दिन के समय लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें