फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग को 10 तक का अल्टीमेटम

Fri, 02 May 2014 01:04 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग एवं बिजली निगम के अफसरों की संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार को विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर बकाया बिजली बिल की बाबत बातचीत हुई और भुगतान के लिए 10 मई का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने पर 11 मई से बिजली कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


बिजली विभाग के कार्यकारी अधिशाषी अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि खंड नारनौल (ग्रामीण) में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर बिजली बिल के 108.56 लाख रुपये बकाया हैं। नारनौल (शहर) में 29.05 लाख रुपये, नांगल चौधरी खंड में जनस्वास्थ्य विभाग पर बिजली के बिलों के 104.81 लाख रुपये, खंड अटेली में 42.90 लाख रुपये बकाया हैं।

 बिजली निगम की कुल 285.32 लाख रुपये की राशि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर शेष है है। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग सात मई तक इस मामले में बिलों से संबंधित गलतियों को ठीक करना 10 मई तक बिलों का भुगतान करें। यदि किसी कारण से बिलों के भुगतान में देरी होती है तो उन्हें अवगत करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि 10 मई तक बिलों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन कनेक्शन काटने पड़ेंगे। कनेक्शन काटने से गर्मी के मौसम में होने वाली असुविधा के लिए जन स्वास्थ्य विभाग स्वयं जिम्मेवार होगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता जेके बंसल, एक्सईएन, एसडीओ व जेई स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें