फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कनीना ने वार्ड नंबर 3 से हटाया अतिक्रमण

Sun, 13 Apr 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- कनीना में अवैध कब्जा हटाते नपा कर्मचारी--संवाद - फोटो : पुल के बीच फंसा ट्रक व मौजूद यूपीडा के अधिकारी।
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार सुबह डीएवी कॉलेज से लेकर बाबा राधे दास आश्रम तक वार्ड नंबर तीन में अवैध निर्माण व अतिक्रमण को नगर पालिका ने हटाया। इस दौरान नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी व वार्ड 14 के पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा, वार्ड 9 के पार्षद नितेश गुप्ता साथ रहे। नगर पालिका प्रधान रिंपी कुमारी ने बताया कि 15 दिन पहले सभी को सूचना दे दी गई थी कि कहीं भी कोई अतिक्रमण न करें। इसके बाद लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। जिसको लेकर कस्बे के सभी पार्षद साथ दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेडी चालकों को सदर थाना कनीना के पास वह फुटबॉल खेल मैदान में जगह दे दी जाएगी जिससे वह अग्रिम आदेश जारी होने तक के लिए वहां पर रेहडी लगा सकते हैं। बावरिया समाज के प्रधान रामजीलाल ने बताया कि नगर पालिका ने डीएवी कॉलेज के पास बने हुए बावरिया समाज के शमशान भूमि को तोड़ दिया है। यह पूर्वजों द्वारा दी गई जगह है। इस पर इस तरीके से तोड़ना उनके भावनाओं के साथ ठेस पहुंचाने का कार्य है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही बावरिया समाज की जिला स्तरीय बैठक की जाएगी। उसमें फैसला लिया जाएगा अगर इस श्मशान भूमि को दोबारा से ठीक नहीं करवाया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें