फोटो संख्या:66- श्री गोशाला महेंद्रगढ़ का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग
महेंद्रगढ़। हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने महेंद्रगढ़ के विभिन्न गोशाला का निरीक्षण किया गया। गोशाला संचालकों को गायों के लिए सुविधाओं के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोवंश के लिए रहने के उचित व्यवस्था, उपचार, हरा चारा व स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए गोशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। वे महेंद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पशुपालन विभाग के अधिकारियों तथा गोशाला संचालकों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाना सुनिश्चित करें।