नारनौल। नांगल चौधरी रोड पर रविवार दोपहर को गांव मांदी के पास हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट वोल्वो बस की आमने-सामने हो गई। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में 6 सवारियों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एबुंलेंस की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चरखी दादरी डिपो की हरियाणा रोडवेज बस जयपुर से नारनौल आ रही थी, जबकि प्राइवेट वॉल्वो बस नारनौल से जयपुर की ओर जा रही थी। गांव मांदी के पास नेशनल हाईवे पर चढ़ने से पहले दोनों बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बसों की 6 सवारी घायल हो गईं। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को मामूली चोटें आई जिनमें मोहन वासी सिहार, सुरेश वासी राता खुर्द, किशोर वासी आजम नगर, पवन वासी राता खुर्द, आकाश वासी नारनौल व पप्पु सिहार शामिल हैं। जहां चिकित्सों ने प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी।