फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोनिंद्र उर्फ साका निवासी मोहल्ला महायचान महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से नकदी बरामद की है। आरोपी ने 26 जनवरी की रात को सब्जी मंडी के पास दुकानों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता सुरेंद्र निवासी शंकर कॉलोनी महेंद्रगढ़ ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें