फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Wed, 25 Jan 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के गांव सीगड़ी में गाड़ी की चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे 7 वर्षीय बच्ची लक्ष्मी रोड पार कर रही थी। इसी दौरान गांव झूक की ओर से आ रही एक गाड़ी ने लक्ष्मी को टक्कर मार दी । दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक ने गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है गाड़ी में सवार लोग गांव लावन से कनीना किसी लग्न समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
पूर्व सरपंच सवाई सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लक्ष्मी जिला झुंझुंनू राजस्थान प्रदेश के गांव काली पहाड़ी निवासी लक्ष्मी लंबे समय से अपने नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी तथा वह राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिगड़ी में कक्षा दूसरी की छात्रा थी।
विज्ञापन

करीब 3 बजे गांव झूक की ओर से आ रही गाड़ी ने लक्ष्मी को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद जाइलो गाड़ी चालक ने लक्ष्मी को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें