फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस बनाकर 33 केंद्रों पर होगी सरसों की खरीद

विज्ञापन
नारनौल अनाज मंडी की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नारनौल। गेहूं व सरसों की सरकारी खरीद को लेकर मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा ने वीरवार को प्रदेश के सभी कोविड-19 इंचार्ज व डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। महेंद्रगढ़ जिले की ओर से हरियाणा टूरिज्म के एमडी विकास यादव ने इस संबंध में की गई तैयारियों की जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर डीसी जगदीश शर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस बार जिला में छह की बजाए 33 खरीद केंद्र बनाए गएं हैं। इन केंद्र के बनाने का मकसद यही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें ताकि कोरोना संक्रमण न हो। इस बार 15 अप्रैल से सरसों व 20 अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद शुरू होगी। डीसी ने कहा कि हालांकि जिला में अभी तक कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। लेकिन, खरीद केंद्रों पर पूरी तरह से सावधानी बरतनी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन खरीद केंद्रों पर आने वाले हर व्यक्ति व सामान को अच्छी तरह से सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जाए। इन खरीद केंद्रों पर आढ़ती, किसान, मजदूर, ड्राईवर, अधिकारियों व कर्मचारियों को सरकार के निर्देशानुसार कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी। किसी भी केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग रखने में लापरवाही मिलेगी तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। जिला में सरसों के लिए करीब 64 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिला में लगभग 2.75 लाख एकड़ में सरसों का पंजीकरण हुआ है। गेहूं के लिए 2800 किसानों ने पंजीकरण कराया है व जिले में करीब 7200 एकड़ गेहूं का पंजीकरण हुआ है। सभी किसानों की फसल निर्धारित तिथि अनुसार खरीदी जाएगी। डीसी का आह्वान : कोरोना के संबंध में एतिहात बरतें किसान डीसी जगदीश शर्मा ने किसानों से आह्वान किया है कि हर रोज केवल वे ही किसान आएंगे। जिन्हें खरीद केंद्रों पर फसल बेचने के लिए बुलाया जाए। रोजाना एक केंद्र पर 100 किसानों को बुलाया जाएगा। दोपहर पहले 50 व दोपहर बाद 50 किसानों को बुलाया जाएगा। दोपहर बाद वाला किसान किसी भी सूरत में दोपहर से पहले नहीं आएगा। यदि मंडी पर पहुंचता है तो वापस भेज दिया जाएगा। हर किसान को केवल निर्धारित समय पर ही आना है। गेट पर ही हर आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग होगी व एहतिहात बरतने को कहा जाएगा। डीसी ने किसानों से आह्वान किया कि वे मुख्य गेट पर ही जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी सभी उपाय अपनाएंगे। मास्क या अच्छी तरह से मुंह पर कपड़ा बांधकर आएंगे। पहले जिले में नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना अनाज मंडी में खरीद होती रही है। पहले 21 गांवों में मंडी लगाई जानी थी, लेकिन प्रशासन ने बढ़ाकर 27 कर दिया है। इन गांवों में भी बनाए गए हैं केंद्र खंड-सीहमा, डोहर कला, मंडलाना, सेका व ढाणी भाठोटा नांगल चौधरी खंड- नायन, धोलेड़ा, भुंगारका, निजामपुर व गोद कनीना खंड -सेहलग, भोजावास, दोंगड़ा अहीर, करीरा तथा धनौंदा महेंद्रगढ़ खंड-आकोदा, पाली, कोथल कला व खुढाना सतनाली खंड- बस स्टैंड सतनाली, जढ़वा व नांवा अटेली खंड- बिहाली, खोड, बाछौद, बोचड़िया व राता में खरीद के लिए केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें